शुकुलबाजार: साप्ताहिक बाजार मे खडी बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
August 07, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीडति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र के किश्तीनगर सिधियावां निवासी अरुण कुमार पुत्र रामनेवाज यादव की पत्नी सोनी यादव के नाम मोटरसाइकिल संख्या न्च् 41 ठ। 9203 है। पीडति के मुताबिक बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीडति की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 209ध्26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश मौर्या को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही बाइक की बरामदगी और आरोपी की पहचान के प्रयास में जुटी है।
.jpg)