Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अब जो मोदी-शाह चाहेंगे, देश में वैसा ही थोड़ी होता रहेगा- मल्लिकार्जुन खरगे


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाने पर चल रहे घमासान को भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जो महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और जो यह लोग पिछले 12 सालों से वंदे मातरम् गा रहे हैं, वही गीत मैंने भी गाया है. अगर केस करना है तो महात्मा गांधी पर करो, अटल बिहारी वाजपेयी पर करो. अगर हम गुनहगार हैं, तो महात्मा गांधी भी गुनहगार हैं. यही गुनाह है तो महात्मा गांधी जी पर केस डालो. अगर यही गुनाह है तो बल्लभ भाई पटेल पर भी केस डालो.

उन्होंने कहा, ‘हमने वही गाया, जो जवाहरलाल नेहरू ने गाया था. पिछले 18 सालों से हम वही गाते आ रहे हैं, जो वे गाते रहे हैं, जिसमें वाजपेयी के नेतृत्व वाली उनकी केंद्र सरकार की तरफ से गाया गया 'वंदे मातरम्' भी शामिल है.

खरगे ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘12 साल तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने भी वही वंदे मातरम् गाया, जो वे इतने सालों से गाते आ रहे हैं. अगर यह कोई अपराध है, तो वे 18 सालों से यह अपराध करते आ रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके पैदा होने से पहले ही कांग्रेस ने देश के लिए कौन से राष्ट्रीय गीत अपनाए जाएं, इस पर एक प्रस्ताव पास कर दिया था. ऐसा नहीं है कि अब जो मोदी-शाह चाहेंगे, देश में वैसा ही होता रहेगा. सरकारों के हिसाब से राष्ट्रीय गीत नहीं बदला जा सकता. देश में जो कई वर्षों से हो रहा है, हमने वही किया है. कल कोई दूसरी सरकार सत्ता में आ सकती है, अगर वे कुछ कहते हैं तो क्या वही नियम बन जाएगा? हमने बस उस परंपरा को जारी रखा है, जो 90 सालों से चली आ रही है.’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |