Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने संग्रामपुर गांव का किया दौरा


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार की शाम लगभग 05 बजे भाजपा पार्टी की अमेठी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला का थाना  संग्रामपुर क्षेत्र के संग्रामपुर गांव आने की सूचना पर थाना संग्रामपुर पुलिस ब्लॉक संग्रामपुर कर्मचारी समस्त लेखपाल  व अन्य विभाग के कर्मचारी संग्रामपुर गांव पहुंच गये इतनी देर में आने घंटे के अन्दर पुलिस बल व अन्य विभाग की लगभग 1 दर्जन गाड़ियां संग्रामपुर गांव एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह के घर के पास पहुंची गाड़ियों का काफिला देख गांव वासी भी मौके पर पहुंच गये गांव के प्रधान इन्द्रभान सिंह उर्फ रिंकू सिंह बगल के गांव के  भवसिंहपुर के प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय आदि लोग पहुंच गये प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस गांव का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री के समस्या समाधान नं 1076 पर फोन करके बताया था कि गांव में लगभग 300 मीटर जलभराव रहता है तो शिकायतकर्ता संतोष सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह निवासी संग्रामपुर ने बताया कि जलभराव रहने के कारण हमने एक सप्ताह पूर्व 1076 पर शिकायत दर्ज करवाई थी मौके पर पहुंचा महकमे ने देखा कि जल भराव तो नहीं है बल्कि सड़क जर्जर है गांव के ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार यादव व प्रधान से वार्ता करके प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सड़क जीर्णोद्धार के लिए आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अमेठी सुधांशु शुक्ला उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्रा,सीओ अमेठी मनोज मिश्रा,थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह  सहित भारी संख्या में प्राशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |