अमेठीः गौरीगंज पुलिस का गुडवर्क! पत्रकार की आड़ में वसूल, फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, प्रेस आईकार्ड-माइक बरामद
August 13, 2026
गौरीगंज/अमेठी। जनपद अमेठी मे पुलिस ने ऐसे गिरोह को सलाखो के पीछे भेजने का काम किया है तो फर्जी पत्रकार व फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर लोगो से ठगी करते थे। शुभम मिश्रा पुत्र रविभूषण मिश्रा निवासी ग्राम मडौली थाना संग्रामपुर ने थाना गौरीगंज मे प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि दिनांक 12.08.2026 को समय करीब 04.30 बजे शाम को थाना गौरीगंज क्षेत्र स्थित श्री बाला जी मेडिकल स्टोर, सराय भागमानी, पाण्डेयपुर के पास 04 व्यक्ति मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 33 बीवाई 7003 से आए तथा स्वयं को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर मेडिकल स्टोर पर दो नंबर की दवायें बेचने का आरोप लगाकर मेडिकल स्टोर बंद करने की धमकी देने लगें । उक्त व्यक्तियों में से एक ने पहचान पत्र दिखाकर बचने के लिए 5,000 की मांग की । भयवश मेरे द्वारा 3,000 नकद तथा 2,000 गूगल-पे के माध्यम से सुशील नामक व्यक्ति को ट्रांसफर किए गए । जिसके बाद मैनें जानकारी की तो लोगों द्वारा बताया गया कि कार सवार चारों लोग फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर हैं । वही गौरीगंज पुलिस ने 04 अभियुक्तों वसीम खान पुत्र मो0 ताहिर खान निवासी 04/40/02 मोहल्ला आजाद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली, अशोक कुमार शर्मा पुत्र बाल कृष्ण शर्मा निवासी गढ़ी खास थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली , बृजेश कुमार पासवान पुत्र रामकुमार पासवान निवासी खोर थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली च रत्नेश शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी डिडौली थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 इलैक्ट्रानिक मीडिया माइक, 04 प्रेस आईडी, 01 कूटरचित फर्जी पहचान पत्र, ठगी के 3000 रुपए व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की। प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज रवि सिंह प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम चारों लोग मिलकर ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटे छोटे मेडिकल स्टोरों पर जाकर फर्जी पहचान पत्र बनवाकर फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन कर व फर्जी पत्रकार बनकर माइक लेकर चेकिंग के नाम पर डरा धमका कर पैसों की ठगी करते है तथा मिले रूपयों को आपस मे बांट लेते है । श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसके विरूद्ध जनपद रायबरेली में मारपीट,बलात्कार,चोरी,दहेज आदि विभिन्न धाराओं में कुल 06 अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त वसीम खान के विरूद्ध मारपीट की विभिन्न धाराओं में कुल 02 अभियोग, अभियुक्त बृजेश कुमार पासवान के विरूद्ध मारपीट, चोरी,दहेज आदि विभिन्न धाराओं में कुल 02 अभियोग व अभियुक्त रत्नेश शर्मा के विरूद्ध मारपीट, बलात्कार के 02 अभियोग पंजीकृत है।
