दूसरे सावन के सोमवार को इटौंजा के शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, फल वितरण, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, इटौंजा पुलिस की चाक-चैबंद इंतजाम रहे
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा थाना क्षेत्र इटौंजा नगर पंचायत स्थित निगोड़े नाथ शिव मंदिर से शिव भक्त गंगाजल लेने कानपुर बिठौर गए थे, जोकि बीते रविवार रात का विश्राम प्रसिद्ध प्राचीन मां लासा देवी मंदिर परिसर में किया। जहां रात्रि का भोजन भाजपा नामित सभासद से सुधाकर अवस्थी ने पूड़ी सब्जी परिसर में बनवाकर सभी कांवरियों को भोजन करवाया। सोमवार की सुबह होते ही कांवरिया गंगाजल लेकर पैदल चलते हुए माल रोड होते हुए लखरैन माता धाम पहुंचे, जहां इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी कमल ने कांवरियों का जोरदार स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। और कांवरिया पैदल चलते हुए इटौंजा मार्केट होते हुए निगोड़े नाथ शिव शंभू पर जलाभिषेक किया। इस दौरान लगभग 300 कांवरियों ने शिव शंभू भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जहां पर इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था थी,माल रोड पर पुलिस तैनात थी और इटौंजा मार्केट अन्य सड़कों पर पुलिस की मुस्तैदी सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दी।
