Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः एबीसी-एआरवी सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक


उत्तराखड। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में समस्त जनपदों में एनीमल बर्थ कंट्रोल (।ठब्) एवं एंटी रेबीज वैक्सीनेशन (।त्ट) की प्रभावी व्यवस्था को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ।ठब् एवं ।त्ट प्रक्रिया के उपरांत पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु केनेल एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए भूमि उपलब्ध कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक भूमि एवं आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शहरी विकास एवं पशुपालन विभाग के मध्य एमओयू की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक चरण में व्यवस्था का संचालन पशुपालन विभाग द्वारा अस्थायी रूप से किया जाएगा। इसके बाद शहरी विकास विभाग द्वारा एनजीओ के सहयोग से पूरी व्यवस्था का संचालन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि पशुओं की नसबंदी, एंटी रेबीज टीकाकरण एवं ऑपरेशन के बाद उनके सुरक्षित रख-रखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. जोशी, नगर पालिका ईओ विनोद सिंह जीना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |