Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड भगवानपुर में निकाली गई तिरंगा रैली


हरिद्वार। शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज तीसरे दिन हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकास खंड कार्यालय भगवानपुर से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली में भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

खंड विकास अधिकारी भगवानपुर ने अवगत कराया है कि विकास खंड भगवानपुर से ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |