Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ का प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष बनीं संजना नंदगिरी, शुभचिन्तकों ने दी बधाई


प्रतापगढ़। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ में संगठन का विस्तार करते हुए प्रतापगढ़ जिले के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति तथा किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन के राय-परामर्श से प्रयाग एवं काशी संभाग की क्षेत्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी ने सनातनी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर संजना नंदगिरी को प्रतापगढ़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजना नंदगिरी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रतापगढ़ में किन्नर प्रकोष्ठ का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, संजना नंदगिरी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |