Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः भीषण गर्मी में शिवभक्तों की सेवा को आगे आया कला ईस फाउंडेशन, कांवड़ियों के लिए की शीतल जल की व्यवस्था


बीसलपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार को पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कला ईस फाउंडेशन ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। संस्था की ओर से प्राचीन बाबा गुलेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने पहुंचने वाले हजारों शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के लिए पूरे दिन शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। संस्था पिछले दस वर्षों से लगातार प्रत्येक सावन सोमवार को इस सेवा कार्य का संचालन करती आ रही है।

कला ईस फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी चैधरी प्रदीप सिंह पटेल तथा सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा-130 की पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार सुबह छह बजे से ही मंदिर परिसर में पहुंच गए और स्वयं श्रद्धालुओं को ठंडा पानी पिलाने की व्यवस्था संभाली। यह सेवा देर रात तक लगातार चलती रही। कछला और हरिद्वार से कई दिनों की पैदल यात्रा कर बाबा गुलेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों ने गर्मी से राहत पाने के लिए इस जल सेवा का लाभ उठाया।

दिव्या गंगवार ने कहा कि सावन माह में हजारों शिवभक्त कठिन यात्रा कर जलाभिषेक करने आते हैं। भीषण गर्मी के कारण उनका गला सूख जाता है और ऐसे समय में उन्हें शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है और यह सेवा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।इस अवसर पर सालिक राम गंगवार, रूपलाल महातिया, अभी गंगवार, बादाम सिंह, मथुरा प्रसाद, हरिशंकर वर्मा, अयोध्या प्रसाद, ओमपाल, राजू, पूरनलाल, रामपाल कश्यप, राजेश गौतम, राकेश प्रजापति सहित अनेक लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |