Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: उद्यमशाला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- मुख्यमंत्री


उत्तराखड। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला चैपाल-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बागेश्वर विधायक पार्वती दास एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से चैपाल को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से ग्रामीण युवाओं एवं स्थानीय उद्यमियों को व्यवसाय कौशल प्रशिक्षण, मेंटरशिप एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही पलायन पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 3 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। गांवों में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पाद देशभर में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार एवं स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विधायक पार्वती दास ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को योजना से जुड़ने एवं पंजीकरण के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों  दरवान सिंह, बलवंत सिंह, दया दानु, कंचन उपाध्याय, भावना परिहार, मनीषा वनकोटी हीरा सिंह, कौशल्या देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

चैपाल में कृषि एवं गैर-कृषि आधारित ग्रामीण उद्यमों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता का मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर चर्चा की गई। और उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी, विषय विशेषज्ञ, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |