Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं भिंडी


हरी सब्जियों का जिक्र होते ही हमारी रसोई और थाली में सबसे पसंदीदा नाम जो दिमाग में आता है, वह है भिंडी। भारत के लगभग हर घर में पसंद की जाने वाली यह सब्जी न केवल अपने अनोखे स्वाद और झटपट बनने वाले अंदाज के लिए मशहूर है, बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। चाहे कुरकुरी 'भरवा भिंडी' हो, प्याज के साथ बनी सादी 'भिंडी दो प्याजा', या फिर मूंगफली और मसालों के साथ भुनी हुई सूखी सब्जी—भिंडी हर रूप में लाजवाब लगती है। दाल-चावल के साथ सूखी मसालेदार भिंडी का कॉम्बिनेशन भारतीय खान-पान की शान माना जाता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि भिंडी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। डॉक्टर शुभम वत्स के अनुसार, भिंडी पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन C, A, K, बी-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यदि आप भिंडी का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है भिंडी के फायदे।

पाचन तंत्र के लिए

भिंडी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। डॉक्टर शुभम वत्स बताते हैं कि भिंडी में मौजूद 'म्यूसिलेज' पाचन नली को चिकना बनाता है और आंतों की सफाई करने में मदद करता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है।

ब्लोटिंग और गैस
गलत पाचन के कारण पेट में गैस और भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। भिंडी का फाइबर आंतों की गतिशीलता को बेहतर बनाता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और गैस या पेट फूलने की समस्या कम होती है।

खराब गट माइक्रोबायोम


भिंडी एक बेहतरीन 'प्रीबायोटिक' की तरह काम करती है। यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देती है। जब गट बैक्टीरिया का संतुलन बेहतर होता है, तो पाचन संबंधी कई समस्याएं अपने आप ठीक होने लगती हैं।दिल की सेहत के लिए


भिंडी में 'पेक्टिन' नामक तत्व होता है, जो शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |