Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जलभराव से पीपरपुर में जनजीवन बेहाल! नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जाम करने का किया प्रयास


अमेठी। लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद अमेठी के थाना पीपरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पीपरपुर में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। गांव में पानी की निकासी बाधित होने से कई घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने नाले के ऊपर अवैध रूप से निर्माण कर लिया है, जिससे प्राकृतिक जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इसके चलते हर वर्ष बरसात के मौसम में गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन इस बार स्थिति और भी गंभीर हो गई है। घरों में पानी भरने और समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और अमेठीदृदुर्गापुर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना पीपरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के माध्यम से जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और आवागमन सामान्य हो सका।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले पर हुए कथित अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच कर अवरोध हटाया जाए तथा स्थायी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बरसात के दौरान लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल, लगातार हो रही बारिश के बीच गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |