अमेठीः स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक
August 06, 2026
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 (15 अगस्त) मनाए जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होने कहा कि हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाले स्वाधीनता दिवस समारोह परम्परागत रूप से सादगी के साथ आकर्षक ढंग से मनाया जायेगा। उन्होने बताया कि जिलाध्तहसील ब्लॉकध्नगर निकायों आदि सरकारी तथा गैर-सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। पंचायती राज विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के जितने भी अमृत सरोवर, विद्यालय, शहीद स्थल है और जहां पर झण्डारोहण होना है वहां की साफ-सफाई करायी जाये। ईओ को निर्देशित किया गया कि समस्त नगर पंचायतों में साफ-सफाई, लाइटिंग, शहीद स्थलों पर माल्यार्पण किया जाये। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी भवनोंध्स्मारकों को प्रकाशमान किया जाए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी, जिला अस्पताल में वृद्धाश्रम में फल व मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनमानस बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें, जनपद के स्वतत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को याद करें और अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झण्डा फहराये। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवासध्स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुये फहरायाध्लगाया जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रभात फेरी निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया जाये तथा तिरंगा यात्रायें, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगा संगीत, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा कृतज्ञता के कार्यक्रम किये जाये।
