Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का लगाया आरोप


सुल्तानपुर। जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में शनिवार को 65 वर्षीय राम सुंदर कोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, राम सुंदर कोरी शनिवार सुबह करीब 8 बजे घर से शौच के लिए निकले थे। दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 200 मीटर दूर नहर के पास बांस की कोठ के निकट उनका शव पड़ा मिला।

परिजनों का आरोप है कि राम सुंदर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि शव मिलने के समय मृतक के मुंह से खून निकल रहा था तथा आंख पर चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जमीन विवाद के चलते उनकी हत्या कर शव को घटनास्थल पर फेंक दिया।

वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के हाथ और पैर ऐंठे हुए मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

मृतक राम सुंदर कोरी खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में सात बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |