Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

डिनर में बनाएं हरियाली चिकन, बनाने में आसान और खाने में लाजवाब


सावन का महीना खत्म हो चुका है। और नॉनवेज लवर्स इस महीने के खत्म होने का इंतजार ही कर रहे हैं। सावन का महीना खत्म होते ही हर नॉनवेज लवर के घर में चिकन, मटन, मछली बनता ही है। लेकिन कई बार लोग एक ही तरह का चि्कन खा खा कर बोर हो जाते हैं। ऐसे में डिनर में आप हरियाली चिकन ट्राय कर सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ बनाने में भी आसान होता है। अगर आप भी रोज़ाना वाली साधारण चिकन करी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार 'हरियाली चिकन' ट्राई करें। यहां हरियाली चिकन की आसान सी रेसिपी दी गई है। 
नोट करें रेसिपी।

सामग्री
चिकन: 500 ग्राम
ताजा हरा धनिया: 1 कप
ताजा पुदीना: ½ कप
हरी मिर्च: 3-4 (तीखेपन के अनुसार)
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन: 7-8 कलियां
गाढ़ा दही: ½ कप
नींबू का रस: 1 चम्मच
जीरा पाउडर: 1 चम्मच
धनिया पाउडर: 1 चम्मच
गरम मसाला: ½ चम्मच
काली मिर्च पाउडर: ½ चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल या घी: 3-4 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका

स्टेप1
सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर जार लें। उसमें ताजा हरा धनिया, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें। इसमें थोड़ा सा पानी या एक चम्मच दही डालकर पीस लें और एक बारीक, चिकना पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 2
एक बड़े बर्तन में धुले हुए चिकन के टुकड़े लें। इसमें तैयार किया हुआ हरा पेस्ट, फेंटा हुआ दही, नींबू का रस, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। सभी चीजों को अपने हाथों से चिकन के साथ अच्छी तरह मिला लें ताकि हर टुकड़े पर मसाले की अच्छी कोटिंग हो जाए। इसे ढककर कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

स्टेप 3
गैस पर एक कड़ाही या पैन रखें और उसमें तेल या देसी घी गरम करें। तेल गरम होने पर मैरिनेट किए हुए चिकन के टुकड़ों को कड़ाही में डालें। चिकन को 7-8 मिनट तक मध्यम से तेज आंच पर भूनें, जब तक कि उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए।

स्टेप 4
अब बर्तन में बचा हुआ मैरिनेशन का पेस्ट और लगभग आधा कप पानी कड़ाही में डाल दें। इसे अच्छे से मिलाएं और गैस की आंच को धीमा कर दें। कड़ाही को ढक दें और चिकन को 15-20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मसाले तली में न लगें।

स्टेप 5
जब चिकन पूरी तरह से गल जाए और ग्रेवी गाढ़ी होकर किनारों से तेल छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। आपका लाजवाब और खुशबूदार हरियाली चिकन बनकर बिल्कुल तैयार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |