सिंहपुर: इन्हौना में प्रदेश स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
August 14, 2026
सिंहपुर/अमेठी। हर वर्ष की भांति सिंहपुर क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में क्षेत्र की सुप्रसिद्ध दंगल कुस्ती का आयोजन सराहनीय रहा जहां नौजवानो मे एक से बढ़कर एक दांव वा करतब दिखाए गए वहीं भारी जोश में विनर प्रत्याशी को प्रोत्साहित करते हुए सहायता राशि प्रदान किया गया दंगल कुस्ती में एक दूसरे को मात देने वाले की खूब हौसला अफजाई करते दिखाई दिए लोग वर्षों पुरानी परंपरा को इन्हौना कस्बे के ग्रामीण आज भी जीवांत किये हुए हैं कार्यक्रम में क्षेत्रीय सम्मानित लोगों के कांग्रेस नेत्री श्रुति अवस्थी अब्बास फौजी महबूब खां बुग्गी माझिल मिश्रा फवाद हुसैन श्रीस गुप्ता जिला पंचायत सदस्य विकास यादव सपा नेता सत्य देव यादव आदिल लतीफ बंटी आदि उपस्थित रहे।
