Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः विकास के लाचारी की तस्वीर! जर्जर मकान में टीन-तिरपाल के सहारे रह रही पांच जिंदगियां


अमेठी। जिले में विकास की हकीकत को बयां करती एक तस्वीर सामने आई है। जामो विकासखंड के आदिलपुर ग्रामसभा के पूरे पटखंन गांव में एक परिवार जर्जर और खस्ताहाल कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। मकान की हालत इतनी खराब है कि परिवार के पांच सदस्यों की जिंदगी हर समय हादसे के साए में है। परिवार के रहने के लिए न तो पक्का मकान है और न ही सुरक्षित छत। पुराने कच्चे मकान का अधिकांश हिस्सा गिर चुका है। परिवार टीन की चादरों और तिरपाल के सहारे किसी तरह गुजर-बसर कर रहा है। घर में सामान के नाम पर महज एक चारपाई और एक तखत दिखाई देता है। सबसे भयावह स्थिति खाना बनाने की जगह की है। परिवार के पास जानवरों की गौशाला जैसी दिखने वाली एक कच्ची कोठरी है, जिसकी दोनों तरफ की दीवारें गिर चुकी हैं। कोठरी में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बारिश के मौसम में पानी और जर्जर दीवारों के बीच परिवार को रात गुजारनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान की हालत कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की नजर अब तक इस परिवार की बदहाली पर नहीं पड़ी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने और जर्जर मकान से परिवार को बाहर निकालने की मांग की है। अब सवाल यह है कि सरकारी योजनाओं और विकास के दावों के बीच पांच जिंदगियां आखिर कब तक टूटे मकान और तिरपाल के सहारे अपना जीवन गुजारती रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |