Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: नशा मुक्त भारत संकल्प अभियानरू शाहबाद में आज युवाओं को दिलाई जाएगी नशा त्याग की शपथ! कार्यक्रम, प्रधानमंत्री करेंगे देशव्यापी अभियान का शुभारंभ

  • रत्न ग्राम्य विकास समिति के नशा उन्मूलन केंद्र पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के साथ होगा

शाहबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए जा रहे ष्नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियानष् के तहत शाहबाद स्थित नशा उन्मूलन केंद्र पर कल सुबह 10 बजे युवाओं को नशा त्याग की शपथ दिलाई जाएगी। यह जानकारी रत्न ग्राम्य विकास समिति (रजि०) के अध्यक्ष हरखान सिंह ने दी।

समिति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी देश के दस हजार स्थानों पर एक करोड़ युवाओं को नशा मुक्त होने की शपथ दिलाने की योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत 16 से 35 वर्ष की आयु के युवाओं को गांजा, हेरोइन, चरस, कोकीन, स्मैक, एमडीएमए, नशीली गोलियां, कोडीन युक्त सिरप, शराब, सुल्फा, सिगरेट व तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों को त्यागने की शपथ दिलाई जाएगी।

इसी क्रम में रत्न ग्राम्य विकास समिति के अंतर्गत संचालित आर.आर.एस. नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, शाहबाद की प्रबंध कमेटी ने बैठक कर कार्ययोजना तैयार की है। कमेटी ने अधिक से अधिक युवाओं को केंद्र पर एकत्र कर शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |