Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चमोली में मशहूर कल्पेश्वर महादेव मंदिर के पास लैंडस्लाइड



चमोली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पंच केदारों में पांचवें केदार के रूप में प्रसिद्ध कल्पेश्वर महादेव मंदिर के ऊपर भूस्खलन होने से मंदिर परिसर में भारी मात्रा में मलबा आ गया। देर रात हुई तेज बारिश के कारण मंदिर के ऊपर की पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे मंदिर के आसपास के क्षेत्र में नुकसान हुआ है।

भूस्खलन के चलते पहाड़ी से मलबा और पत्थर मंदिर परिसर के आसपास आ गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में जमा मलबे को हटाने तथा स्थिति को सामान्य करने में जुट गए।

लगातार हो रही बारिश के कारण चमोली जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन और अन्य नुकसान की घटनाएं सामने आ रही हैं। कल्पेश्वर महादेव मंदिर में हुए भूस्खलन से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ी का तत्काल निरीक्षण कराने तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |