Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली जान से मारने की धमकी


खबर यूपी के गाजियाबाद से सामने आ रही है। यहां लोनी विधानसभा सीट से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रक्षाबंधन के दिन फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने खुद इस मामले की जानकारी दी है। वहीं धमकी भरी कॉल मिलने के बाद विधायक के समर्थक ने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल धमकी देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना को लेकर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, "रक्षाबंधन के दिन किसी व्यक्ति की कॉल आई कि हम घर में घुस कर बम से उड़ा देंगे। हमनें पूछा कि कौन बोल रहे हैं तो उसने उसी तरह से बात जारी रखी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। उस समय मैंने कॉल काट दी। बाद में भी कई बार फोन आया और मैंने फोन उठाया तो उसी तरह की भाषा बोली गई। मैंने लोनी पुलिस को बता दिया है कि योगी जी की सरकार है। चाहे आम आदमी हो या विधायक-सांसद हो, सबकी जान की रक्षा का दायित्व हम लोगों का है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी जानकारी प्राप्त हुई है कि वह अपराधी किस्म का आदमी है। उसपर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।"

बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपनी हत्या की आशंका जता चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि उच्च अधिकारियों द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और इसके लिए 9 एमएम कैलिबर की 25 पिस्तौलें खरीदी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि यूपी में भ्रष्टाचार की स्थिति चरम पर है और मुख्य सचिव इस सब के पीछे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अधिकारी बीजेपी विधायकों और पार्टी नेताओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |