Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

वंदे मातरम् की जगह बजा लता मंगेशकर का गाना, सरकारी कार्यक्रम में हुई चूक; शिंदे ने मांगी माफी


ठाणे जिले में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में उस वक्त अजीबोगरीब हालात बन गए जब वंदे मातरम् की जगह लता मंगेशकर के एलबम का एक गीत बजने लगा। करीब चार मिनट तक पूरी सभा मौन होकर खड़ी रही है। जिस सभा में यह सब हो रहा था उसमें डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। हालांकि उनके हाव-भाव से साफ नजर आया कि उन्हें भी कार्यक्रम में हुई इस चूक का एहसास हो गया था।

दरअसल, ठाणे में आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम में डिप्टी सीएम शिंदे के मंच पर पहुंचने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई और तय मानकों के मुताबिक वंदे मातरम् के गायन की घोषणा हुई। सभा में मौजूद सभी लोग खड़े हो गए। इस दौरान भारत रत्न लता मंगेशकर का एक एल्बम गीत बजने लगा। हालांकि इस गीत के बोल भी वंदे मातरम् ही थे लेकिन यह एक पुराने एलबम का गीत था। जबकि यहां वंदे मातरम् के वास्तविक स्वरूप का गायन होना था।

यह गाना 4 मिनट का था तो पूरी सभा शांति से खड़ी नजर आई। गाना खत्म होने के बाद जब एकनाथ शिंदे ने अपना संबोधन शुरू किया तो उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने संबंधित लोगों को आगे से ऐसी चूक नहीं दोहराने की सख्त हिदायत भी दी। शिंदे ने कहा कि राष्ट्रगीत या देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए और आयोजन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बता दें कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश में वंदे मातरम् को लेकर राजनीतिक बहस तेज है।

बता दें कि ठाणे से एकनाथ शिंदे का मजबूत राजनीतिक रिश्ता है। उन्होंने यहीं से राजनीति की शुरुआत की थी। वर्ष 2024 का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने ठाणे की कोपरी-पाचपाखाड़ी सीट से जीता। एकनाथ शिंदे वर्ष 2009 से लगातार इस सटी से विधायक हैं। इससे पहले 2004 से 2009 तक वे ठाणे विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। 2022 में उद्धव की अगुवाई वाली शिवसेना से बगावत कर एकनाथ शिंदे अलग हो गए थे और बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधनकर चुनाव लड़ा। बीजेपी की सीटें ज्यादा थी इसलिए सीएम का पद बीजेपी ने रखा और डिप्टी सीएम का पद एकनाथ शिंदे के पास गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |