Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पिता के सामने गड्ढे ने छीनी 11 साल के मासूम की जिंदगी, बाइक से गिरते ही ट्रक के नीचे आया बच्चा


महाराष्ट्र के पुणे में खराब सड़क और गड्ढे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा बालेवाड़ी-म्हालुंगे इलाके में सोमवार शाम करीब 7 बजे ग्रीन कोट सोसाइटी के सामने हुआ। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, पिता अपने बेटे और बेटी को दोपहिया वाहन पर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे से बाइक टकरा गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिता समेत दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पीछे से आ रहा एक आइशर ट्रक सड़क पर गिरे 11 वर्षीय बच्चे के ऊपर से गुजर गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके की जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि खराब सड़कों की वजह से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। सड़क पर गड्ढे को लेकर स्थानीय लोग और वहां से गुजर रहे लोग भी सवाल खड़े कर रहे हैं। यहां से गुजरने वाला हर वाहन चालक परेशान हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में भी सड़क के गड्ढों के चलते लोगों की मौत हो जाती है। प्रशासन मूक दर्शक बना रहता है।

वहीं, पुणे के हादसा बालेवाड़ी-म्हालुंगे इलाके में सड़क के गड्ढे के चलते एक बच्चे की जान जाने से लोगों में गुस्से का माहौल है। ये गुस्सा ट्रक चालक और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ है। लोगों का कहना है कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है। सड़क पर गड्ढों के चलते लोग अपने दुपहिया वाहन से गिर जाते हैं। किसी के साथ भी ऐसा हादसा हो सकता है। 11 साल के मासूम की जान जाने के बाद पीड़ित परिवार के घर पर मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |