जगदीशपुरः विद्युत विभाग की लापरवाही से दो की मौत
August 02, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। सुबह शौच के लिए निकला किशोर जहाँ खेत मे पडे टूटे विद्युत तार की चपेट मे आकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूंछतांछ करने के बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला भेजा।थाना क्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक के अंतर्गत दिछौली निवासी सोनू उम्र लगभग 15 वर्ष जो सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था जो 11000 विद्युत लाइन के टूटे तार की चपेट मे आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया तत्पश्चात लोगो ने किशोर को उपचार हेतु सीएचसी जगदीशपुर मे भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पीएम के लिए भेजा।इस संबंध मे थाना अध्यक्ष अजयेंद्र पटेल ने बताया कि खेत मे टूटे पडे विद्युत लाइन के तार के संपर्क मे आने से किशोर की मौत हुई है फिलहाल आवश्यक कार्यवाई जारी है।वहीं दूसरी घटना उपरोक्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारा अढनपुर निवासी जग प्रसाद उम्र तकरीबन 58 वर्ष जो 11000 लाइन के टूटे पडे तार की चपेट मे आ गए जिससे इनकी भी दर्दनाक मौत हो गई गौरतलब हो कि एक ही दिन मे टूटे पडे विद्युत तार की चपेट मे आने से दो लोगो की मौत हो गई जिससे विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगता जा रहा है। इस संबंध मे एसडीओ मुसाफिरखाना ने बताया कि हमे चार्ज लिए हुए एक सप्ताह हुआ है फिलहाल दोनो लोगो की मौत को लेकर आवश्यक कार्यवाई जारी है।
.jpg)