Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुरः प्रदेश प्रभारी अवधेश गंगवार ने परिवार सहित प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में किया जलाभिषेक


रूद्रपुर । सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू बाहिनी संघ के प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड एवं प्राचीन श्री मोटा महादेव मंदिर के उप प्रबंधक अवधेश गंगवार ने परिवार सहित प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर अवधेश गंगवार ने कहा कि सावन माह को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीना माना गया है। विशेष रूप से सावन का प्रथम सोमवार अत्यंत धार्मिक महत्व रखता है, क्योंकि यह भगवान शिव को समर्पित पवित्र सोमवारों की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने तथा शिवलिंग पर जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष मानसिंह श्रीवास्तव, विपिन कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |