Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कार से भिड़ी बाइक, एक युवक उछलकर बोनट पर, दूसरा गाड़ी के पीछे जा गिरा


राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आबूरोड रेलवे स्टेशन के बाहर बीच बाजार तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक कार के बोनट पर जा गिरा, जबकि पीछे बैठा युवक उछलकर कार को फांदते हुए सड़क पर जा गिरा। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये घटना 3 अगस्त सोमवार शाम 6.45 बजे की है। इसका वीडियो अब सामने आया है।

अगर सीसीटीवी फुटेज को देखें तो पता चलता हैं कि कार चालक ने तेज रफ्तार से आती बाइक को देखकर पहले ही अपनी कार रोक दी थी, लेकिन बाइक चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे कार से जा टकराया। हादसे के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों की मदद की। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बेलगाम रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे स्टेशन जैसे अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |