सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, एवं व्रत वाले श्रद्धालुओं के लिये भी अलग से व्यवस्था शरबत की रही श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी रही पूरी टीम
लम्भुआ/सुल्तानपुर। सावन मास के पावन अवसर पर लम्भुआ तहसील क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा जनवारी नाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार को आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ती रही। चारों ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय रहा।
इस पावन अवसर पर सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं’ ’निषाद पार्टी, 190 लम्भुआ विधानसभा के वरिष्ठ नेता डॉ. आशीष तिवारी के नेतृत्व में भव्य रुद्राभिषेक’, ’पूजन-अर्चन, आरती एवं विशाल भंडारे’ ’का आयोजन’ ’किया गया।’
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम में आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कराया गया। श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न हुई। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।
इस दौरान डॉ. आशीष तिवारी के साथ सेवार्थम फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था में जुटी रही। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।
रुद्राभिषेक एवं आरती के उपरांत सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा जनवारी नाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। व्रतधारी श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष रूप से चनामृत एवं शरबत की व्यवस्था की गई।
डॉ. आशीष तिवारी ने स्वयं भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को शरबत एवं प्रसाद वितरित किया। सेवार्थम फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और स्वयंसेवकों द्वारा व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरण कराया गया।
धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सेवा कार्य को भी प्राथमिकता दी गई। डॉ. आशीष तिवारी ने मंदिर परिसर में मौजूद जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सहायता की। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में चल रही शिव चर्चा में भी सहभागिता की और श्रद्धालुओं से संवाद कियाशिव चर्चा के दौरान मंदिर परिसर में खराब पड़े पंखे को देखकर उन्होंने तत्काल अपनी टीम को उसे’ ’’ठीक कराने के निर्देश दिए।’
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन का गठन सेवा भाव को उद्देश्य बनाकर किया गया है। मानव सेवा हमारी टीम की प्राथमिकता है। जरूरतमंदों की मदद और समाज के बीच सेवा कार्यों का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। निजी स्तर पर जितनी भी संभव मदद हो सकती है, उसे करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सावन जैसे पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जाएगा।
सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा जनवारी नाथ धाम में आयोजित यह धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। एक ओर जहां मंदिर परिसर में भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालु लीन दिखाई दिए, वहीं दूसरी ओर सेवार्थम फाउंडेशन की टीम पूरे दिन श्रद्धालुओं की सेवा, प्रसाद वितरण और व्यवस्था में जुटी रही।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और सामाजिक सरोकार का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए यादगार बना दिया। देर तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
