Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: परेड में एसपी अमेठी ने परखी पुलिस की मुस्तैदी, दिए आवश्यक निर्देश


अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी के परेड ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं तैयारियों को परखा।


पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई। इसके बाद अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय तथा जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।


परेड के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा समेत विभिन्न स्थानों का जायजा लिया।


एसपी ने मेस में तैयार भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता की जांच के लिए स्वयं भोजन ग्रहण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा 112-पीआरवी एवं थानों के वाहनों में उपलब्ध भीड़ एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति भी जांची गई।


पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए उन्हें समय से अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने पर जोर दिया।


इस दौरान क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |