Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नेशनल हाईवे पर हाथी का आतंक! डीजल टैंकर को दौड़ाया



छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक हाथी ने हाईवे से गुजर रहे डीजल टैंकर का रास्ता रोक दिया। इतना ही नहीं इस हाथी ने डीजल टैंकर को दौड़ा दिया। ड्राइवर टैंकर को बैक करते हुए कुछ दूर भागा लेकिन पहिया गड्ढे में फंस गया। फिर ड्राइवर टैंकर से कूदकर भाग गया। नहीं तो उसे हाथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता था। काफी देर तक यह घटाक्रम चलता रहा। इस बीच कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। यह घटना कटघोरा वन मंडल क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर अचानक एक बड़ा हाथी आ गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक टैंकर का उसने रास्ता रोक लिया। अचानक हाथी को सामने देखकर टैंकर चालक ने वाहन को पीछे लेने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान टैंकर का पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में फंस गया। अब हाथी ट्रक की ओर तेजी से बढ़ने लगा। हाथी को अपनी ओर तेजी से आते देखकर ड्राइवर और क्लिनर ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह टैंकर से छलांग लगा दी। दोनों अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर भाग निकले। गनीमत रही कि हाथी के हमले में दोनों सुरक्षित बच गए।

बताया जा रहा है कि टैंकर का पहिया गड्ढे में फंसने और हाथियों की मौजूदगी के चलते करीब आधे घंटे तक इस नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और जाम जैसी स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक इस इलाके में करीब 10 हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में भी दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। वन विभाग ने लोगों से जंगल और हाथियों की आवाजाही वाले इलाकों में जाने से बचने तथा हाथियों के करीब नहीं जाने की अपील की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथी को टैंकर की ओर दौड़ते देखा जा सकता है।

अक्सर जंगल से होकर गुजरने वाले रास्तों पर हाथी आ जाते हैं। हालांकि सरकार की ओर से एलीफैंट कॉरिडोर भी बनाए गए हैं। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने हाथियों के आने-जाने के रास्ते यानी एलीफेंट कॉरिडोर को लेकर राज्यों को साफ निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि हाथियों के आने से फसल खराब हो रही है, उनके रास्ते में रुकावट नहीं डाली जा सकती।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |