मिर्जापुर: विंध्य गुरुकुल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
August 16, 2026
चुनार/मिर्जापुर। विंध्य गुरुकुल कॉलेज एवं विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी में शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतीक्षा सिंह द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदया ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए तथा छात्र-छात्राओं को उच्च राष्ट्रभावना से प्रेरित होकर राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया तथा उच्च शिक्षा निदेशक के द्वारा जारी संदेश पढ़ कर सुनाया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ आशीष मिश्रा ने छात्र-छात्राओं की स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा भारत शक्ति के महत्व को बताया। फार्मेसी कॉलेज की उपप्राचार्या डॉ सुशीला गुप्ता ने युवा छात्र शक्ति को अनुशासित होकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर बी०ए०, बी०एफ० ए०, बी०फार्मा०, डी०फार्मा०, बी०एससी०, बी०सी०ए०, बी०एड०, बी०एससी-बी०एड०, बी०ए०- बी०एड० के छात्र-छात्राओं ने बड़ी मनमोहक देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति साथ ही इन छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
