गौरीगंज: पंच सम्मेलन का हुआ आयोजन
August 11, 2026
गौरीगंज/अमेठी। विकास खण्ड शाहगढ़ में पंच सम्मेलन का आयोजन ब्लॉक प्रमुख श्री सदाशिव यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ स सम्मेलन में वीबी जी राम जी योजना के विजन एवं उद्देश्य, ग्राम पंचायत की भूमिका, पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका एवं दायित्व, योजनाओं की तैयारी और अनुमोदन , परिवार के पंजीकरण, ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने संबंधी नियम एवं अनुमोदन,परिसम्पत्तियों की निगरानी एवं रखरखाव, अन्य विभागों से अभिसरण, पारदर्शिता जवाबदेही, शिकायत निवारण आदि विषयों पर रमेश द्विवेदी, सहायक लेखाकार (वीबी जी राम जी) द्वारा विस्तार से बताया गया, खण्ड विकास अधिकारी श्री प्रवीण सिंह जी द्वारा योजनाओं के अभिसरण के बारे में तथा बजट अलाटमेंट के संबंध में विस्तार से चर्चा की स एपीओ मुईन अहमद द्वारा पीपीटी के माध्यम से युक्तधारा के संबंध में तथा अन्य तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से वर्णन किया स अंत में ब्लॉक प्रमुख श्री सदाशिव यादव द्वारा अध्यक्षीय संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया स कार्यक्रम में एडीओ पेइ मनीराम सरोज, एडीओ पंचायत मनोज चैधरी सहित , सदस्य क्षेत्र पंचायत श्री अनिरुद्ध पांडेय, ग्राम प्रधानगण,सभी सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक आदि सभी ब्लॉक स्टॉफ उपस्थित रहा।
