प्रतापगढः दो वांछित गिरफ्तार, गये जेल
August 30, 2026
प्रतापगढ़। जिले की सांगीपुर पुलिस द्वारा कोर्ट के दो वांछितों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। थाने के दरोगा हरिन्द्र कुमार फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। पुलिस ने आरोपी पूरे नेमधर निवासी धनंजय पुत्र कांती प्रसाद तथा धीरज कुमार मिश्रा पुत्र सरोधन को घर के समीप हिरासत में ले लिया। वांछितों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।
