Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

झील में दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप


कर्नाटक के विजयपुरा में भूतनाल झील में बुधवार को दो बच्चों समेत छह लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भूतनाथ झील से चार महिलाओं और दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। इन 6 लोगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने यह आशंका जताई है कि वे झील देखने के लिए आए होंगे और फिसलकर उसमें गिर गए होंगे। सूचना मिलने पर, सिटी डिप्टी SP नागराज, आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के PSI सीताराम लमानी, अन्य स्टाफ और फायर ब्रिगेड के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी से शवों को निकाला। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों से संपर्क किया जा रहा है ताकि इन शवों की पहचान हो सके।

एक सीनियर अधिकारी ने कहा, " पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा झील में शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम सुबह 8 से 8.30 बजे के आसपास मौके पर पहुंची। फिर शवों को झील से निकालने का प्रयास शुरू किया गया। शवों की हालत के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे लगभग सड़ चुके थे।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को झील से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए BLDE हॉस्पिटल भेज दिया गया।"पुलिस ने बताया है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है। अधिकारी ने आगे कहा, "यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि वे झील में कैसे पहुंचे। पुलिस जांच और लाशों के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |