लखनऊ: जिला तम्बाकू टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर में लोगों को तम्बाकू प्रयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया
August 20, 2026
लखनऊ। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी,कीअध्यक्षता में डॉ निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के निर्देशन में जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम से विनोद सिंह यादव,सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा आज बसंत कुंज कालोनी,दुबग्गा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में तम्बाकू की स्टेंडी लगाकर तथा लोगों को पंपलेट वितरित कर तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली विमारियो के बारे में जागरुक किया गया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया ।
