Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मवैया गांव में रविवार को चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी, लाखों रुपये के जेवरात समेत घर में रखा गेहूं और चावल भी पार कर दिया। परिवार के वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मवैया निवासी राम बहादुर यादव रविवार को परिजनों के साथ अपने बेटे की ससुराल निमंत्रण में गए थे। शाम को जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी खुला था। राम बहादुर के बेटे दुर्गेश यादव के अनुसार, अलमारी में रखे करीब 8 हजार रुपये नकद और लगभग  लाखो रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोर ले गए। इसके अलावा घर में रखा गेहूं और चावल भी चोरों ने नहीं छोड़ा और उसे भी अपने साथ ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध मे  थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |