संग्रामपुर: सबसे अधिक सीबीसी हुआ सीबीसी टेस्ट
August 19, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के पैथलाजी लैब में सबसे अधिक 42 मरीजों की सीबीसी टेस्ट किया गया। सम्पूर्ण रक्त गणना सबसे आम रक्त परीक्षण हो गया है। मरीजों में संक्रमण , एनीमिया और अन्य रक्त विकारों को पता लगाने के लिए ओपीडी देख रहे चिकित्सकों द्वारा सबसे ज्यादा जांच सीबीसी की लिखी गयी अगस्त महीने में मौसम के लगातार परिवर्तन का प्रभाव सीधे लोगों पर पड़ रहा है जिसके कारण वायरल बुखार, जुखाम, कमजोरी की समस्या सम्बंधित मरीज अधिक आ रहे हैं । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में लगभग 250 मरीजों का पंजीकरण किया गया जिसमें 4 गर्भवती सहित 100 मरीज का पैथोलॉजी लैब में लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार व कम्प्यूटर आपरेटर अभिषेक कुमार के सहयोग से जांच हुई इनमें 4 गर्भवती महिला,42 सीबीसी टेस्ट,10 सुगर के मरीज 18 टाइफाइड,व 20 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई । चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि सभी जांच मरीजों के मोबाइल नं पर भेज दी जाएगी।
