Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: कच्ची दीवार गिरने से 55 वर्षीया महिला की मौत


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के कोतवाली अमेठी क्षेत्र के पूरे सुबेदार मजरे गंगौली निवासी फूलकली यादव पत्नी बाबूलाल उम्र लगभग 55 वर्ष की कल सुबह लगभग 5 बजे घर की दीवार गिरी जिसके मलवे में दबने से मौत हो गई। अचानक भरभराकर कच्ची दीवार गिरी मृतक फूलकली पूरी तरह मलवें में दब गयी।जब निकालने का प्रयास किया गया तब तक बहुत देर हो थी फूलकली की मृत्यु हो चुकी थी।घर में पुत्र अशोक कुमार व उनकी पत्नी घर में सो रही थी आवाज सुनकर बाहर आई लेकिन तब तक घटना हो चुकी थी।शव को बाहर निकाला गया मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल गरीब का आंसू  को ई पोंछने वाला नहीं मृतक का लड़का दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार पालता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |