Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन है प्याज का चीला, चाय का मजा हो जाएगा दोगुना


शाम की ढलती धूप, हाथ में गर्म चाय का कप और प्लेट में कुरकुरा, गरमा-गरम प्याज का चीला। यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो दिनभर की थकान को मिनटों में मिटा देता है। अक्सर शाम होते ही कुछ चटपटा और मजेदार खाने की क्रेविंग होने लगती है। ऐसे में बिस्कुट या नमकीन का पुराना ऑप्शन छोड़कर अगर आप प्याज का चीला बनाते हैं, तो आपकी शाम की चाय का मजा दोगुना हो जाएगा। यहां प्याज चीला की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट करें इजी रेसिपी।
सामग्री
बेसन: 1 कप
प्याज: 2 बड़े (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा)
अजवाइन: ½ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक
पानी: घोल बनाने के लिए
तेल या घी: चीला सेकने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बेसन निकालें। इसमें अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बिना गुठलियों वाला गाढ़ा घोल तैयार कर लें।

स्टेप 2: अब तैयार बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह फेंट लें। घोल को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि बेसन फूल जाए।

स्टेप 3: इसके बाद नॉन-स्टिक या लोहे के तवे को मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं।

स्टेप 4: जब तब गर्म हो जाए तो तवे पर एक बड़ा चम्मच बैटर डालें और चमचे की मदद से गोल आकार देते हुए पतला फैलाएं।

स्टेप 5: इसके बाद चीले के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें। जब निचला हिस्सा हल्का सुनहरा हो जाए, तो इसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी दबा-दबाकर कुरकुरा होने तक सेकें।

चाय के साथ परोसने का तरीका

गरमा-गरम प्याज के चीले को हरी धनिए-पुदीने की चटनी, तीखे आम के अचार या टोमैटो केचप के साथ प्लेट में सर्व करें। साथ में अदरक-इलायची वाली कड़क चाय की चुस्की लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |