Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: नागपंचमी पर ससुराल आए युवक ने गोमिया ड्रेन में लगाई छलांग


सिंहपुर/अमेठी।
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने मोहनगंज थाना क्षेत्र के अरियावा पुल से गोमिया ड्रेन नाले में छलांग लगा दी। अहमदाबाद से नागपंचमी के त्योहार पर ससुराल पहुंचे इस युवक का ससुरालीजनों से विवाद होने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। ग्रामीणों के अनुसार युवक किसी बीमारी से भी ग्रस्त था। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण छक्त्थ् और विशेष गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीओ और प्रभारी निरीक्षक सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद है। इलाके में पिछले एक महीने के भीतर नहर और नाले में कूदने की यह लगभग छठी घटना है, जिससे ग्रामीणों में काफी चिंता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवक की तलाश का काम लगातार जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |