Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल से बाहर हुए शाहबाज अहमद


दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। इस मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। शाहबाज अहमद को इस मैच से बाहर कर दिया है और उनकी जगह कुनैन कुरैशी को टीम में शामिल किया गया है। क्वार्टर फाइनल मैच में ईस्ट जोन की जीत में शाहबाज अहमद ने अहम भूमिका निभाई थी। फिर भी उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया है।

सेमीफाइनल मैच के टॉस के वक्त ईशान किशन ने कहा कि ईस्ट जोन की टीम में एक बदलाव हुआ है। शाहबाज अहमद की फिटनेस सही नहीं है, इसलिए उनकी जगह टीम में कुनैन कुरैशी को शामिल किया गया है। किशन के इस बयान से साफ हो गया कि शाहबाज अहमद इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है और इसी वजह से उन्हें सेमीफाइनल के लिए प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है। ईशान ने टॉस वक्त ये भी कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच में थोड़ी नमी है, लेकिन इसे देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि आगे क्या होगा। इसलिए बेहतर यही है कि हम पहले गेंदबाजी करके पिच को समझ लें, ताकि बाद में बल्लेबाजी करते समय आसानी हो।

शाहबाज अहमद की बात करें तो क्वार्टर फाइनल में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई थी। बैटिंग में उन्होंने 244 बॉल पर 167 रन की शानदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो वहां उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट हासिल किए थे वहीं दूसरी पारी में उन्हें एक सफलता मिली थी। दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
पहले सेमीफाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सेंट्रल जोन: आयुष पांडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), अमन मोखड़े, रिंकू सिंह, कुणाल चंदेला, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अरशद खान, यश रविसिंह ठाकुर

ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत सरकार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |