Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गिरवी रखा सोना बेचा, ग्राहक ने सीधे ज्वैलर को किडनैप कर लिया, जिंदा छोड़ने के बदले पत्नी से 79 ग्राम सोने के गहने लूटे


महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में ज्वेलर्स की दुकान पर गिरवी रखे गए सोने के गहने व्यापारी द्वारा बेच दिए जाने से नाराज आरोपियों ने पहले ज्वेलर का अपहरण किया और फिर पिस्टल की धाक दिखाकर उसकी पत्नी से 79 ग्राम सोने के गहने लूट लिए। इसके बाद जैसे ही पता चला कि व्यापारी पुलिस में शिकायत करने जा रहा है, आरोपियों ने दोबारा उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की। तोड़फोड़ की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

बदलापुर पश्चिम के वालीवली नाका परिसर में भीम सिंह खरवत का भैरव ज्वेलर्स नामक दुकान है। आरोप है कि 15 अगस्त को अक्षय भोपी, युवराज भोपी और उनके कुछ साथियों ने दुकान से भीम सिंह का अपहरण कर लिया। उन्हें एरंजद परिसर में ले जाकर पिस्टल का डर दिखाया गया। इसके बाद व्यापारी को छोड़ने के बदले दुकान पर मौजूद उनकी पत्नी से 79 ग्राम सोने के गहने कथित तौर पर लूट लिए गए।

इस घटना के बाद भीम सिंह पुलिस में शिकायत करने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी अक्षय भोपी को मिलने के बाद 25 अगस्त को कुछ लोगों को दुकान पर भेजकर तोड़फोड़ करवाई गई। उस समय भीम सिंह दुकान में मौजूद थे। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दहशत पैदा करने का प्रयास किया।

दरअसल, आरोपी इस बात से नाराज थे कि 'भैरव ज्वैलर्स' के मालिक भीम सिंह ने दुकान में गिरवी रखे गहने बेच दिए थे। इसी गुस्से में उन्होंने दुकान में घुसकर भीम सिंह को किडनैप कर लिया और जिंदा छोड़ने के बदले में उसकी पत्नी से 79 ग्राम सोने के गहने लूट लिए। इस घटना के बाद आरोपी अक्षय भोपी को जानकारी मिली कि भीम सिंह पुलिस में शिकायत करने वाला है। इसलिए उसने 25 अगस्त को गांव के कुछ गुंडों को भीम सिंह की दुकान में तोड़फोड़ करने के लिए भेजा, जिससे इलाके में बहुत ज्यादा दहशत फैल गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |