- दो तमंचे, कार व चाकू बरामद, एक आरोपी लूट की साजिश के मुकदमे में भी था वांछित
बरखेड़ा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सड़क किनारे खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 60 लीटर चोरी का डीजल, दो अवैध देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू तथा वारदात में प्रयुक्त फॉक्सवैगन वेंटो कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी ऐसा भी है, जो पूरनपुर क्षेत्र में एक थोक किराना व्यापारी के मुनीम से लूट की साजिश रचने के मामले में पहले से वांछित चल रहा था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में चोरी, लूट एवं अन्य संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अगस्त की रात बरखेड़ा थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी कर कार से लौट रहे हैं।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोपतपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास डंडिया-रझेड़ा रजवाहा मार्ग पर घेराबंदी कर दी। करीब रात 3रू25 बजे एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार में सवार चारों लोगों के कब्जे से दो कैनों में लगभग 60 लीटर चोरी का डीजल, दो देशी तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और दो अवैध चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सड़क किनारे खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों से डीजल चोरी कर वापस लौट रहे थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ वर्मा पुत्र सत्यपाल, निवासी भैसहा ग्वालपुर, थाना बरखेड़ा, थाना पूरनपुर में दर्ज एक मुकदमे में भी वांछित था। यह मुकदमा कस्बा पूरनपुर के एक थोक किराना व्यापारी के कैश कलेक्शन करने वाले मुनीम से लूट की योजना बनाने के आरोप में दर्ज किया गया था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने इस कार्रवाई में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। सौरभ वर्मा पुत्र सत्यपाल, निवासी ग्राम भैसहा ग्वालपुर, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत।
अभिषेक पुत्र सर्वेश पाठक, निवासी ग्राम मुढ़िया हुलास, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत। दिनेश कुमार पुत्र मिढ़ईलाल, निवासी ग्राम गहलुइया, थाना शेरगढ़, जनपद बरेली। लाल सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी ग्राम सिमरा अकबरगंज, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध पीलीभीत, शाहजहांपुर और बरेली जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगवार, अवैध हथियार रखने, एससीध्एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। विशेष रूप से लाल सिंह और अभिषेक के खिलाफ अनेक संगीन मामलों का रिकॉर्ड पुलिस के पास मौजूद है। साथ ही यह सामान हुआ बरामद जिसमें दो देशी तमंचे (315 बोर),दो जिंदा कारतूस,दो अवैध चाकू,फॉक्सवैगन वेंटो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर न्च्-26 च्-9669) दो कैनों में लगभग 60 लीटर चोरी का डीजल
बरामदगी के आधार पर थाना बरखेड़ा में मुकदमा संख्या 295ध्2026 धारा 317(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3ध्4ध्25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक औसाफ अली, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, सौरभ कुमार, शिवम चैधरी, कौशेंद्र राठी तथा सौरभ शर्मा शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। चोरी, लूट और अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
