Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: आरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज


रुद्रपुर। बंगाली समाज के आरक्षण एवं अन्य अधिकारों को लेकर चल रहे ष्आरक्षण हमारा अधिकारष् आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर सिटी क्लब में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें समाजसेवियों, युवाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की।

पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि समाज के अधिकारों के लिए सभी को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना चाहिए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तारक बछड़ और कांग्रेस नेता परिमल राय ने भी संगठनात्मक मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान किया।

बंगाली आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक संजय आईस ने बताया कि 100 दिन पूरे होने के बाद आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी। वहीं, 89 दिनों से धरने पर बैठे सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और समाज से व्यापक एकजुटता की अपील की।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण, बंगला भाषा, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार तक मजबूती से आवाज पहुंचाने के लिए जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रेमानंद महाजन, परिमल राय, किशोर हालदार, संजय आईस, सुब्रत कुमार विश्वास समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी और युवा मौजूद रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |