Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः ’’मिशन शक्ति फेज-5.0रू सुलतानपुर पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन की दी जानकारी


सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारु निगम के कुशल निर्देशन में जिले भर में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा के उपायों और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में अवगत कराया। टीमों ने विशेष रूप से आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरोंकृ112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन)कृकी जानकारी दी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता ली जा सके।इसके साथ ही महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को न केवल सुरक्षित महसूस कराना है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और स्वावलंबन की ओर प्रेरित करना भी है।पुलिस अधीक्षक चारु निगम के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। सुलतानपुर पुलिस का यह प्रयास मिशन शक्ति के व्यापक लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |