Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः गंदगी और मच्छरजनित बीमारियों पर प्रहार! नगर निगम ने ठाकुरगंज कांजी हाउस भेजे 32 मवेशी


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने शहर में अवैध रूप से संचालित दूध डेयरियों और सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जोन-6 में बड़ा अभियान चलाया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के निर्देशन में प्रवर्तन दल और कैटिल कैचिंग दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बालागंज, कैंपबेल रोड, ठाकुरगंज और हरदोई रोड से कुल 32 पशु (16 गाय और 16 भैंस) जब्त कर ठाकुरगंज कांजी हाउस भेजे।

कार्रवाई की मुख्य वजह रही अवैध डेयरियों द्वारा नालियों में गोबर व अपशिष्ट बहाने से नालियाँ जाम हो रही। बरसात में नालियाँ अवरुद्ध होने से जलभराव और मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य और शहर की स्वच्छता से खिलवाड़ करने वाली अवैध डेयरियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |