Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नेपाल में लापता हुए 288 भारतीय नागरिक, किन राज्यों के हैं? विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी


नेपाल में आए सैलाब ने पूरी तरह से तबाही मचा दी है। सैलाब की चपेट में आने से अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1000 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक बरामद शवों में चितवन से 108, नवलपरासी पूर्व से 62, धादिंग से 27, गोरखा से 20, रसुवा से 17, नवलपरासी पश्चिम से 15, नुवाकोट से 12 और तनहुन से नौ शव बरामद किये गये हैं। इस बीच डराने वाली खबर ये भी सामने आई है कि नेपाल में आई त्रासदी में 288 भारतीय नागरिक भी लापता हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में पूरी जानकारी साझा की है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि PM मोदी ने कल नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की और कहा कि भारत उनके साथ खड़े है। नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय में एक विशेष 24x7 कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

  • टेलीफोन नंबर:+91 11 2308 8718
  • +91 11 2308 8719
  • WhatsApp कॉल/मैसेज के लिए: +919968291988
  • ईमेल: situationroom@mea.gov.in

काठमांडू में भारतीय दूतावास के इमरजेंसी संपर्क नंबर ये हैं:
  •  (इन पर WhatsApp के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है)+977 985 131 6807
  • +977 970 910 7500
  • +977 981 032 6117

नेपाली अधिकारियों से भी इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
  • टूरिस्ट पुलिस: +977 9851289445
  • नेपाल सेना: +977 9851072914 (ईमेल: dgmi-foreign@inepalarmy.mil.np)
  • NDRRMA: +977 9851320269/+9779849281097/NDRRMA_Nepal
  • रसुवा पुलिस: +977 9851254960
  • असिस्टेंट चीफ़ डिस्ट्रिक्ट ऑफ़िसर, रसुवा: +977 9851164422
  • नुवाकोट पुलिस: +977 9851282380
  • असिस्टेंट चीफ़ डिस्ट्रिक्ट ऑफ़िसर, नुवाकोट: +977 9851248777
  • धाडिंग पुलिस: +977 9851229860
  • चीफ़ डिस्ट्रिक्ट ऑफ़िसर, धाडिंग: +977 9851247777
  • चितवन पुलिस: +977 9855013999
  • असिस्टेंट चीफ़ डिस्ट्रिक्ट ऑफ़िसर, चितवन: +977 9855088891

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |