Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः इटौंजा पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक युवक को 24 घंटे में किया गिरफ्तार! रक्षाबंधन पर्व की रात में अकेली पाकर किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रक्षाबंधन की रात को किशोरी घर में अकेली थी, पिता अपनी पत्नी व तीन बेटी के साथ ससुराल गए थे, तभी मौका पाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया, इसके बाद मौके पर परिवार वाले पहुंच गये,जिससे युवक फरार हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष के साथ अभियुक्त अभिषेक पुत्र विनोद लोधी पर प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पर मु0अ0स0 126ध्2026 धारा 64(1)ध्333 बीएनएस पाक्सो एक्ट बनाम अभिषेक पंजीकृत किया गया। वहीं पुलिस ने निरीक्षण घटनास्थल, पीड़िता का मेडिकल अन्य साक्ष्य संकलन कराया गया। वहीं हल्का दरोगा एस के सिंह मय पुलिस टीम के साथ जमखनवां मोड़ के पास से नामजद अभियुक्त अभिषेक पुत्र विनोद लोधी निवासी ग्राम करौंदी उम्र करीब 19 वर्ष को धारा 64 (1)ध्333 बीएनएस व पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाहीं की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |