लखनऊ । स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज. लखनऊ का 19वाँ स्थापना दिवस समारोह इंस्टिट्यूट , लखनऊ परिसर में उल्लासपूर्वक वातावरण में भव्यता के साथ मनाया गया।
समारोह का शुभारंभ पारंपरिक पूजा-अर्चना के पश्चात पावन सुंदरकांड पाठ से हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान एस.एम.एस. लखनऊ के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसने पूरे समारोह को आध्यात्मिक एवं मंगलमय वातावरण प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदय की आदरणीय माता श्रीमती उर्मिला सिंह जी, एस.एम.एस. लखनऊ की सलाहकार श्रीमती श्वेता सिंह जी, छळव् स्ं थ्पकनबबपम के अध्यक्ष श्री यश सेंगर, तथा एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की गवर्निंग काउंसिल के माननीय सदस्य डॉ. चंद्र मौली द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूजा-अर्चना के उपरांत बहुउद्देशीय सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत ग्रुप के संस्थापक तथा पूर्व संयुक्त आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, स्वर्गीय श्री सतीश कुमार सिंह जी के भावपूर्ण स्मरण के साथ हुई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और संकल्प ने संस्थान की उत्कृष्टता की यात्रा की मजबूत नींव रखी।
समारोह के दौरान एस.एम.एस. लखनऊ के 17 समर्पित कर्मचारियों को संस्थान में 10 वर्ष से अधिक की विशिष्ट एवं निरंतर सेवा पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके प्रति संस्थान की कृतज्ञता तथा उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता और एस.एम.एस. लखनऊ के विकास में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना का प्रतीक रहा।
प्राइड ऑफ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज. लखनऊ अवॉर्ड से डॉ. भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी), तथा डॉ. जगदीश सिंह, निदेशक (प्रशासन एवं एडमीशन्स) एस.एम.एस. लखनऊ को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, संस्थान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तथा निरंतर प्रगति में उल्लेखनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में श्री एस.के. सिंह मेमोरियल एस.एम.एस. सर्वश्रेष्ठ ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट (प्रबन्धन एवं इंजीनियरिंग) अवॉर्ड-2026 के अन्तर्गत बी.बी.ए. के छात्र सारांश पाण्डेय, स्नातक (इंजीनियरिंग) श्रेणी में बी.टेक. सी.एस.ई. की छात्रा अंशिका चतुर्वेदी तथा परास्नातक श्रेणी में एम.बी.ए. की छात्रा श्रेया सिन्हा को पुरस्कार राशि प्रदान की गयी।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री शरद सिंह जी, सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एस.एम.एस. लखनऊ ने पूरी एस.एम.एस. टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्थान को वर्तमान ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सभी सदस्यों की निष्ठा, प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान की सफलता और प्रगति एस.एम.एस. परिवार के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, दृढ़ता और साझा दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है।
इस अवसर पर डॉ. आशीष भटनागर, निदेशक, एस.एम.एस. लखनऊ, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एसोसिएट निदेशक, श्री सुरेंद्र श्रीवास्तव, चीफ जनरल मैनेजर एवं रजिस्ट्रार श्री शेष नारायण शुक्ला, डॉ. मोहम्मद हुसैन, डीन (एकेडमिक्स), डॉ. पी.के. सिंह, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा श्री राहुल अवस्थी, डिप्टी जनरल मैनेजर सहित सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह 19वाँ स्थापना दिवस समारोह एस.एम.एस. लखनऊ की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रेरणादायी उत्सव बना।
