Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पति-पत्नी और 19 साल की बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'किसी को न ठहराया जाए दोषी'


महाराष्ट्र के पुणे जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुणे में एक पति-पत्नी और उनकी 19 साल की बेटी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें परिवार की आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनोद पिल्लई (50) की मौत शनिवार को हुई थी, जबकि उनकी पत्नी श्रीजा पिल्लई (45) और बेटी पूर्णिमा पिल्लई को डॉक्टरों ने रविवार को मृत घोषित कर दिया।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह घटना मोरवाड़ी में हुई। यह परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला था। पिछले तीन साल से पिंपरी इलाके में रह रहा था। एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है। नोट में यह भी कहा गया है कि उनके इस कदम के लिए किसी को दोषी न ठहराया जाए।'

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई, जब मोरवाड़ी के एक स्कूल में कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम करने वाली श्रीजा ने काम पर न आने के बारे में पूछने के लिए सहकर्मियों की ओर से की गई कॉल का जवाब नहीं दिया।

अधिकारी ने कहा, 'इसके बाद उनके सहकर्मियों ने उनके रिश्तेदारों को फोन किया, जिन्होंने भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पास में रहने वाले कुछ रिश्तेदार पिल्लई के घर गए तो दरवाजा खुला मिला। तीनों अंदर बेहोश पड़े थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।'

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी और उनकी बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को विनोद की मौत हो गई, जबकि श्रीजा और पूर्णिमा की मौत रविवार को हुई। मामले की आगे जांच चल रही है।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आर्थिक तंगी इस आत्महत्या की बड़ी वजह सामने आई है। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट पर इस बात का जिक्र हुआ है। पुलिस की टीम और भी एंगल पर इस मामले की जांच करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |