Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फ्लैट देखने जा रहे दंपति का एक्सीडेंट, पति के सामने पत्नी की मौत


महाराष्ट्र में मुंबई से सटी ठाणे-भिवंडी रोड पर सड़क के गड्ढे ने एक महिला की जान ले ली। महिला अपने पति के साथ फ्लैट देखने के लिए जा रही थी। रास्ते में महिला की स्कूटी सड़क के गड्ढे में चली गई। इससे संतुलन बिगड़ गया और पति-पत्नी नीचे गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दिन पहले गुजरात में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी।

हादसा ठाणे-भिवंडी रोड पर रहानल गांव के पास हुआ। सड़क पर बने गड्ढे की वजह से स्कूटी का संतुलन बिगड़ा। इससे 46 वर्षीय सुनीता अक्षयलाल पाल सड़क पर गिर गईं, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति अक्षयलाल पाल घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

सुनीता और अक्षयलाल ठाणे से भिवंडी के अंजुर फाटा इलाके में फ्लैट देखने जा रहे थे। घटना के बाद नारपोली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी उपजिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क के जानलेवा गड्ढों को तत्काल भरने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर में अगले कुछ घंटे तेज बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मुंबई, थाने, रायगढ़, पुणे के घाट इलाके में तेज बारिश का अलर्च जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। बारिश का पानी सड़क में भरने पर गड्ढे नहीं दिखते और हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

गुजरात के वडोदरा में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। इस हादसे में एक स्कूटर पर तीन युवतियां जा रही थीं। गीली सड़क पर स्कूटर फिसला और एक युवती पीछे से आ रहे रोड रोलर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उसकी दो सहेलियां बच गईं, उन्हें हल्की चोट आई हैं। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |