Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नेपाल में भीषण बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, CM योगी ने जताई चिंता


नेपाल में भीषण बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खबर है कि इस बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा भारतीय भी लापता बताए जा रहे हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने भी चिंता जताई है। भारत के ये दोनों ही राज्य नेपाल से सटे हुए हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभावित खतरे के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत भी की है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, 'नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक व नारायणी नदियों के जलस्तर में वृद्धि और बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।'

उधर, नेपाल में आए सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत की है। गृह मंत्री शाह ने बिहार सरकार को संभावित संकट से निपटने के लिए हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया।

नेपाल के रसुवा में टिमुरे और स्याफ्रूबेंसी सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में हैं। घर, बाजार, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। वहीं, नुवाकोट के त्रिशूली बाजार के आसपास करीब 60 घर बहने की खबर है। दो मोटरेबल पुल भी बह गए हैं। त्रिशूली और देविघाट हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है और 25 मेगावाट के सोलर प्लांट के तीन ब्लॉक और एक सब-स्टेशन भी बहने की जानकारी है।

साथ ही, नुवाकोट में त्रिशूली नदी के किनारे से तीन शव बरामद किए जाने की भी रिपोर्ट है। रसुवा के कस्टम्स ऑफिस के 14 कर्मचारी अभी संपर्क से बाहर बताए गए हैं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |